राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 116 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 15.6 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
| टीके की खुराकें | (8 नवंबर, 2021 तक) |
| अब तक हुई आपूर्ति | 1,16,59,92,955 |
| शेष टीके | 15,60,08,496 |
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 116 करोड़ से अधिक (1,16,59,92,955) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 15.6 करोड़ से अधिक (15,60,08,496) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।
See also :

BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting
PM Modi’s ‘Melody’ Gift to Giorgia Meloni Turns Viral, Internet Revives ‘Melodi’ Craze
Reach Group Unveils Airia Business District, An Ecosystem of Grade A Office and Retail Spaces
Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year
Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at Times Drive Auto Summit and Awards 2026
BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax
BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting
BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax
Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at Times Drive Auto Summit and Awards 2026