कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण और जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनधन योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
Leave a Reply