Purkhe Patrakar

नई दिल्ली, 18 जून: हरियाणा की पत्रकारिता के इतिहास और उसके शुरुआती पुरोधाओं के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक ‘पुरखे पत्रकार’ का विमोचन राज्यसभा सांसद Subhash Barala ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में किया। यह पुस्तक वरिष्ठ पत्रकार रणदीप घनगस द्वारा लिखी गई है, जिन्होंने हरियाणा की पत्रकारिता की विरासत को दस्तावेजी रूप में संरक्षित करने का प्रयास किया है।

पुस्तक में हरियाणा के प्रारंभिक पत्रकारों के जीवन, उनके संघर्ष, कार्यशैली और समाज के प्रति उनके योगदान का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें उन पत्रकारों की कहानियों को शामिल किया गया है जिन्होंने सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर सुभाष बराला ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं है, बल्कि यह समाज के विचारों, घटनाओं और इतिहास को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ‘पुरखे पत्रकार’ जैसी शोधपरक पुस्तकें पत्रकारिता के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनती हैं और युवा पत्रकारों को अपने पूर्वजों के संघर्ष तथा योगदान से परिचित कराती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पत्रकारिता के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री सिद्ध होगी।

लेखक रणदीप घनगस ने बताया कि पुस्तक तैयार करने के दौरान विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाकर हरियाणा के शुरुआती पत्रकारों के जीवन और कार्यों का गहन अध्ययन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पत्रकारिता के इतिहास को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.