Home » Taaja Barphabari Se Logon Kee Pareshaaniyaan Badhee – Poonch

Taaja Barphabari Se Logon Kee Pareshaaniyaan Badhee – Poonch

ताजा बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढ़ी |

ताजा बर्फबारी से उंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ी |

पुंछ 06-01-2020: जिले में हुई ताजा बर्फबारी से जहां एक बार फिर पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ कर रह गया। वहीं इस ताजा बर्फबारी से जिले की मंडी तैहसील के लोरन और उसके आस पास के उंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बड़ कर रह गई हैं। भारी बर्फबारी से सड़क अधिकतर सम्पर्क सड़कें बंद हो जाने से उंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों का अन्य क्षेत्रों से सम्पर्क पूरी तरह कट कर रह गया। जिसके कारण उंचाई वाले क्षेत्रों से जरूरी कार्यों के लिए लोगों लोगों को भारी बर्फ के बीच पैदल आवाजाही करते दिखाई देते रहे। लोग छोटे छोटे बच्चों के साथ के साथ भारी सर्दी में बड़ी मजबूरी में पैदल चल रहे लोगों का कहना है कि कल दोपहर से आज सुबह तक इलाके में जम कर बर्फबारी हुई है। जिससे सड़कें बर्फ के कारण बंद हो गई हैं। एक भी वाहन इस तरफ नहीं आ पा रहा है और न ही प्रशासन की तरफ से सड़कों से बर्फ हटाने के काम को शुरू किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.