एलपीजी सिलेंडर की लीकेज ठीक करते समय लगी आग, 13 कर्मी झुलसे.
इंडस्ट्रियल एरिया में विमल एल्यूमिनियम प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एलपीजी गैस सिलेंडर की लीकेज ठीक करते समय उसमें आग लग गई। 13 कर्मचारी झुलस गए। नौ को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे फैक्ट्री के पीछे गोदाम में रखा एक एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया। लीकेज होने से गैस गोदाम में फैल गई। कंपनी के जीएम एसएस पुंडीर, मैकेनिकल स्टाफ अनिल, विनय व सचिन समेत 15-16 कर्मचारी लीकेज ठीक करने में लगे थे। इसी दौरान अचानक से एलपीजी ने आग पकड़ ली और कर्मियों को चपेट में ले लिया। वहीं पर पड़े रॉ मेटेरियल व एल्यूमिनियम गलाने की भट्टी की भी आग भड़क गई।
आनन-फानन में कर्मियों को निजी अस्पतालों में भिजवाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम छह गाडिय़ां लेकर पहुंची। करीब एक घंटे तक फोम व पानी की मदद से आग बुझाई गई। हादसे में फैक्ट्री के जीएम एसएस पुंडीर, विजय कॉलोनी के अनिल, विनय मिश्रा, लक्ष्मी नगर के सचिन, उत्तर प्रदेश के बनारस के विकास, लालद्वारा के सत्यावीर ङ्क्षसह, बहादरपुर के सोमपाल, कमल, हर्षित, मोहन, संदीप, सुमेर, प्रताप झुलसे हैं।
For News Online
Neha Kansal
Panipat

Leave a Reply