Barphabaree Thamate Hi Sadakon Se Barph Hataane Ka Abhiyaan Shuroo Kiya Gaya - newsonline.media
Home » Barphabaree Thamate Hi Sadakon Se Barph Hataane Ka Abhiyaan Shuroo Kiya Gaya

Barphabaree Thamate Hi Sadakon Se Barph Hataane Ka Abhiyaan Shuroo Kiya Gaya

बर्फबारी थमते ही सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया |

पुंछ। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के कारण उंचाई वाले क्षेत्रों की सड़कों पर दो से तीन फुट तक बर्फ जमा हो जाने के कारण अधिकतर सड़कें बंद हो कर रह गई थी। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में आज चोथे दिन बर्फबारी का सिलसिल थम गया। जिसके साथ ही पी डब्लयू डी मैकैनिकल विंग पुंछ की तरफ से जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों खास कर मंडी लोरन, लोरन बटलकोट सहित कई सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान चलाया गया और देर शाम तक करीब आदा दर्जन सम्पर्क सड़कों से बर्फ हटा कर उन्हें वाहनों के चलने योग्य बना दिया गया |