Haryana Archives - Page 32 of 204 - newsonline.media
Home » State News » Haryana » Page 32

Category: Haryana

Post
वंचित वर्ग की महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने में उद्योग जगत निभाए सक्रिय भूमिका - राज्यपाल

मातृ शक्ति सम्मान-2026 में महिलाओं का सम्मान, उद्यमिता और सशक्तिकरण पर जोर

 हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने उद्योग जगत का आह्वान करते हुए कहा  कि वे महिला सशक्तिकरण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और  विशेष रूप से समाज के कमजोर, वंचित एवं हाशिये पर रहने वाले वर्गों की महिलाओं के लिए अवसर सृजित करने तथा उनमें उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में...

Post
जिला प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री गौरव गौतम ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं**कार्यकर्ताओं से बोले गौरव गौतम - सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं

जिला प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री गौरव गौतम ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

जिला प्रशिक्षण वर्ग में हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

Post
“DRDO Successfully Tests High-Calibre Bomb in Panchkula”

India Strengthens Defence as DRDO Tests Powerful Bomb

In a significant boost to India’s defence capabilities, the Defence Research and Development Organisation (DRDO) has successfully conducted a test of a high-calibre bomb at its facility in Panchkula. The test marks an important step in strengthening the country’s military preparedness and technological advancement in defence systems. According to official sources, the test was carried...

Post
“24×7 Vigil on Pollution: Haryana Adopts Smart Monitoring”

24×7 Vigil on Pollution: Haryana Adopts Smart Monitoring

The Haryana government has taken a major step to address the mounting pollution worries by setting up an online monitoring system that will operate on a 24×7 basis to continuously monitor the emissions from industries in major districts like Panipat, Sonipat and Karnal. The system is to be implemented starting today, which should lead to...

Post
एनआईए में विद्यार्थियों ने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों को पोस्टरों पर उकेरा

 Press Note National Institute of Ayurveda (NIA), Panchkula 29-05-2026

एनआईए में विद्यार्थियों ने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों को पोस्टरों पर उकेरायुवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए समाज में जागरूकता जरूरी : प्रह्लाद रघु पोस्टर मेकिंग में बीएएमएस बैच 2025-26 की छात्रा अंजलि ने हासिल किया पहला स्थानपंचकूला, 29 मई। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला में विश्व तंबाकू दिवस पर पोस्टर...

Post
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने ‘विकसित हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार कराया है, जिसके तहत हर विभाग के लिए वर्ष 2030-31 तक का स्पष्ट रोडमैप और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नीति दस्तावेज नहीं, बल्कि हरियाणा को आने वाले वर्षों में औद्योगिक, तकनीकी, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व दिलाने की व्यापक रणनीति है। मुख्यमंत्री स्वयं आगामी 5 वर्षों की कार्य योजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। प्रथम चरण में वर्ष 2030-31 तक की विकास योजना तैयार की जा रही है, जिसके बाद प्रत्येक 5 वर्ष के लिए अलग-अलग चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाएंगी। राव नरबीर सिंह ने बताया कि हाल ही में मंत्रिमंडल ने निवेश, रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, निर्यात और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 नई औद्योगिक नीतियों को मंजूरी प्रदान की है। इन सभी नीतियों को समाहित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 1 जून, 2026 को गुरुग्राम से नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह नई नीति HEEP-2020 का स्थान लेगी। उन्होंने बताया कि नई नीतियों में मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026, हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेज विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा टॉयज एवं स्पोर्ट्स इक्विपमेंट विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट रीसाइक्लिंग नीति-2026, हरियाणा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति-2026, हरियाणा आईटी/आईटीईएस, एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी नीति-2026, हरियाणा एवीजीसी-एक्सआर नीति-2026, न्यू हरियाणा डेटा सेंटर नीति-2026 तथा हरियाणा एग्री बिजनेस एवं एग्रो प्रोसेसिंग नीति-2026 शामिल हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि इन नई औद्योगिक नीतियों के माध्यम से वर्ष 2030-31 तक राज्य में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश तथा 10 लाख से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की थी, जिनमें से 5 को मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि तोशाम, जींद, रेवाड़ी, फरीदाबाद और राई में प्रस्तावित आईएमटी के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही, छोटे एवं मध्यम निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने अपने औद्योगिक प्लॉट्स में ‘लैंड ऑन लीज’ नीति लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत निवेशकों को लंबी अवधि के लिए औद्योगिक भूखंड लीज पर उपलब्ध कराए जाएंगे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित 10 आईएमटी में से 3 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी, जिनकी धुरी केएमपी एक्सप्रेसवे रहेगा। इसके अतिरिक्त विकसित किए जाने वाले 5 नए शहर विकसित भारत के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत रहा हरियाणा आज गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित कर वैश्विक पहचान बना चुका है। आने वाले समय में जब 10 नई आईएमटी विकसित होंगी, तब हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनकर उभरेगा।

विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने की दिशा में हरियाणा की बड़ी पहल

2030-31 तक का विभागवार रोडमैप तैयार करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य 1 जून को गुरुग्राम से नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री:  राव नरबीर सिंह हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन...

Post
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य स्तर पर आयोजित किया जाए। इस वर्ष योग दिवस का थीम" स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" होगा। सभी जिला उपायुक्त ऑन लाइन माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इस बार पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जबकि जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन कर योग को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप प्रदेशभर में योग शिविर, जागरूकता अभियान और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के प्रति प्रेरित किया जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिले। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व पहचान और सम्मान मिला है। आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति को अपना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए स्वस्थ भारत और स्वस्थ हरियाणा के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहें, बल्कि इसे एक जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने बैठक में बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं उन्होंने विस्तार से योग दिवस मनाने की रूपरेखा रखी। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्य ने बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी की भागीदारी होना आवश्यक है। योग से स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा गया है योग पर जागरूकता के लिए रैलियां निकाली जाएगी। 19 जून को योग दिवस के लिए फाइनल रिहर्सल का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 8 जून से 10 जून तक योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अलावा 15 जून को योग मैराथन का आयोजन होगा। 16 जून से 18 जून तक प्रशिक्षण रिसीवर लगाए जाएंगे, जहां योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

योग से स्वस्थ हरियाणा का संकल्प साकार कर रही सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मुख्यमंत्री  ने की उच्चस्तरीय बैठक, पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय भव्य आयोजन  गांव से शहर तक योगमय होगा हरियाणा, हर व्यक्ति तक योग पहुंचाने का लक्ष्य  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व भर में...

Post
हरियाणा सरकार ने भूजल दोहन के लिए बोरवेल निर्माण की अनुमति से संबंधित एक महत्वपूर्ण सेवा को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत शामिल कर लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन एवं प्रबंधन) प्राधिकरण द्वारा भूजल दोहन हेतु बोरवेल निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) अथवा अनुमति प्रदान करने की सेवा अब निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।अधिसूचना में इस सेवा के लिए 45 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत संबंधित प्राधिकरण को आवेदन प्राप्त होने के बाद 45 दिनों के भीतर अनापत्ति प्रमाण-पत्र अथवा अनुमति जारी करनी होगी।अधिसूचना के अनुसार, इस सेवा के लिए मुख्य तकनीकी अधिकारी को नामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्य हाइड्रोलॉजिस्ट को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।

भूजल दोहन के लिए बोरवेल अनुमति अब 45 दिन में मिलेगी

हरियाणा सरकार ने सेवा को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया हरियाणा सरकार ने भूजल दोहन के लिए बोरवेल निर्माण की अनुमति से संबंधित एक महत्वपूर्ण सेवा को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत शामिल कर लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन एवं...

Post
राज्यपाल ने देखी ‘नालंदा महाविहार’, विरासत की सराहना

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को  यहाँ लोक भवन में फिल्म ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस फिल्म को सिनेमा के सशक्त माध्यम से देश की समृद्ध...